हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका परिषद क्षेत्र के मोती पाकड़ श्रीकांत निवासी पूर्व शिक्षक व वरिष्ठ समाजसेवी पं अवध नरेश दूबे की 82 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया।
स्व दूबे महिनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज गोरखपुर एम्स में चल रहा था। जहां मंगलवार को दोपहर बाद उनका निधन हो गया।
स्व दूबे प्राथमिक विद्यालय सुकरौली विकास खंड के रामपुर सोहरौना से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होकर गांव पर ही एएनवीडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नींव रखी और समाज में गरीबों की मदद करते रहे।उनके दो पुत्र व चार पुत्रियां हैं। बड़े पुत्र संपूर्णानंद द्विवेदी पूर्व प्राचार्य महिला महाविद्यालय भैंसहा व दूसरे पुत्र सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर है। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…