रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव निवासी डॉक्टर वीरेंद्र गोविंद राव ने गांव के ही एक रिक्शा चालक की गोद लिए बेटी की शादी में कन्यादान किया।
इस मौके पर बिटिया को डाक्टर द्वारा साड़ी,सूट और जरूरत के सामान दिया गया। चूंकि डाक्टर के तीन बेटे हैं बिटिया नहीं थी। डाक्टर ने उस कमी को पूरा करने के लिए गांव के एक रिक्शा चालक की बेटी को गोद ले ली। जिसकी 23 मई को शादी में कन्यादान कर अपने दायित्व का निर्वहन किया।
इस नेक कार्य को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। मांगलिक कार्यक्रम में तमाम लोग उपस्थित होकर वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिए तथा महिलाओं ने मंगल गीत भी गाया।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…