News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीएम के आदेश पर जब्त पिकअप की नीलामी 28 नवंबर को

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 21, 2025  |  7:25 PM

153 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीएम के आदेश पर जब्त पिकअप की नीलामी 28 नवंबर को
  • गोवध निवारण अधिनियम के तहत कुशीनगर में हुआ था वाहन जब्त

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। गोवध निवारण अधिनियम के तहत जब्त एक पिकअप वाहन की नीलामी आगामी 28 नवंबर 2025 को की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट कुशीनगर के आदेश पर यह वाहन राज्य सरकार के पक्ष में समपहृत किया गया है।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा यह कार्रवाई 17 जुलाई 2025 को वाद संख्या 534/2025 – ‘सरकार बनाम नंदलाल यादव’ में पारित आदेश के आधार पर की गई। मामला थाना तुर्कपट्टी में पंजीकृत मु0अ0सं0 207/24, धारा 3/5(0)/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से संबंधित है।

जब्त किया गया वाहन 2020 मॉडल की पिकअप है, जिसकी पंजीकरण संख्या बी०आर० 28 जीए 4789, चेचिस संख्या एमएआईजेडएन2टीएनकेएल5एफ10408, तथा इंजन संख्या टीएनएल4एफ79529 है। वाहन का मूल्यांकन 5,70,000 रुपये किया गया है।

खबर की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा कि गोतस्करी करने वालों के लिए अब जिले में कोई जगह नहीं बची है। उनकी हर गतिविधि हमारी निगरानी में है। पुलिस इतनी सख़्त कार्रवाई कर रही है कि गोतस्करों की कमर टूटकर रह जाएगी। चाहे जितनी भी चालाकी कर लें, इस बार कोई भी गोतस्कर बचकर नहीं निकल पाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking