News Addaa WhatsApp Group Join करें

गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ महंथ नरेंद्र गिरि की हत्या का सीबीआई जांच की मांग किया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 21, 2021  |  10:23 PM

849 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ महंथ नरेंद्र गिरि की हत्या का सीबीआई जांच की मांग किया WhatsApp

गोरखपुर (न्यूज अड्डा)। गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ द्वारा जनपद कार्यालय शिवाला नगर मोहद्दीपुर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई!

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक सलील गिरी जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर गिरी जी ने कहा कि परम पूजनीय महंत नरेंद्र गिरि महाराज गोस्वामी समाज के संस्थापक आदि गुरु शंकराचार्य जी के दिखाएं पद चिन्हों पर चलते हुए सनातन धर्म की अलख पूरे विश्व में जगाए हुए थे!
राष्ट्रीय महामंत्री डॉ गोस्वामी गौरव भारती राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेंद्र पुरी जी ने कहा कि सनातन धर्म के पुरोधा 13 अखाड़ा परिषदों को एक कर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के स्थापना करने वाले धर्माचार्य की निर्मम हत्या करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा के लिए शासन प्रशासन से मांग करता है कि महाराज जी की हत्या व आत्महत्या के बीच में सनातन धर्म पर कुठाराघात करने की आशंका को देखते हुए गोस्वामी महासंघ महाराज जी की हत्या के दोषियों को जल्द से जल्द दंडित करने के लिए सीबीआई की टीम से जांच कराने की मांग करता है!

जिला अध्यक्ष गोरखपुर बुद्ध प्रकाश गिरी जी ने स्वर्गीय महंत नरेंद्र गिरि महाराज जी के दिखाए हुए पद चिन्हों पर चलने के लिए संकल्पित है महंथ जी के हत्यारों को दंडित कराने के लिए कल 22 सितंबर को गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज को सीबीआई जांच कराने हेतु एक मांग पत्र सौंपा जाएगा!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking