News Addaa WhatsApp Group Join करें

नवमी पर माँ की दर्शन को उमड़े भक्त  

Ram Bihari Rao

Reported By:

Oct 23, 2023  |  6:18 PM

176 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नवमी पर माँ की दर्शन को उमड़े भक्त   WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। प्राचीन धर्मसमधा देवी मंदिर में महानवमी के पर्व पर भारी तादात में देवी भक्त पहुंचे।माता रानी की दर्शन एवं पूजन करने पहुंचे भक्तों से पूरा परिसर भरा रहा ।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

सोमवार को भोर से ही प्राचीन धर्मसमधा देवी मंदिर रामकोला में भक्तों की भीड़ आनी शुरू हो गई। नवरात्रि के अंतिम दिन तथा सोमवार होने की वजह से काफी तादात में भक्त पहुंचे थे।भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए नारियल, चुनरी ,प्रसाद, पुष्प आदि लेकर मां की पूजा-अर्चना किये।क्षेत्रीय लोगों ने हवन कुंड में अपना हवन कराया।पूरे परिसर में पुलिस सजग रही। 

यहां बताते चलें कि धर्म समधा देवी मंदिर के प्रति लोगों का बहुत ही ज्यादा आस्था है। शारदीय और वासंतिक नवरात्र में यहां पूरे नौ दिन श्रद्धालुओ की काफी भीड़ रहती है । श्रद्धालु मां के दरबार में अपनी  मनोकामना के लिए आराधना करते है देवी भक्तों का ऐसा मानना है कि सच्चे दिल से मांगी गई मुरादें मां धर्म समधा देवी पूरा करती हैं। 

सिद्ध पीठ प्राचीन धर्मसमधा मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक है। स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए प्रतिदिन आते हैं। नवरात्रि में मां के दर्शन की एक विशेष महत्व है। शुक्रवार और सोमवार को मंदिर में काफी भीड़ रहती है। शक्ति पीठ के दर्शन करने के उपरांत श्रद्धालु सती माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।मां धर्मसमधा का एक ऐतिहासिक महत्व है। 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking