News Addaa WhatsApp Group Join करें

दिनचर्या में परिवर्तन कर उच्च रक्तचाप से बचें-प्रभारी चिकित्साधिकारी  

Sanjay Pandey

Reported By:

May 20, 2025  |  8:00 PM

228 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दिनचर्या में परिवर्तन कर उच्च रक्तचाप से बचें-प्रभारी चिकित्साधिकारी  
  • लोगों के रक्तचाप की हुई जांच, किया जागरूक 

न्यूज़ अड्डा टीम। कसया विकास खण्ड स्थित सीएचसी कसया में ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स की ओर से मंगलवार को रक्तचाप के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया और रैली निकाल लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्साधिकारी, चिकित्सकों की टीम सहित ग्लेनमार्क कंपनी के वर्कर मौजूद रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए डॉक्टर मारकंडेय चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तचाप एक साइलेंस किलर है, इससे अचानक किसी को लकवा पड़ सकता है और हार्ट अटैक भी हो सकता है, इसलिए इसमें सावधानी परम आवश्यक है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो रक्तचाप के मरीज हैं लेकिन उनको जानकारी नहीं है इसलिए समय-समय पर इसकी जांच और उपचार अति आवश्यक है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि रक्तचाप से बचने के लिए दिनचर्या में परिवर्तन आवश्यक है। इसके लिए शराब का सेवन और धूम्रपान नहीं करनी चाहिए। शिविर में दर्जनों लोगों का रक्तचाप जांच किया गया।

जागरूकता अभियान के लिए रैली निकाल लोगों को बचाव और उपचार के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष पाण्डेय, डा. गौतम गौरव, डा. जलज गुप्ता सहित ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल कंपनी के सुमित त्रिपाठी एवं कंपनी आलाधिकारी आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking