News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण में छात्रों की उपस्थिति मिली कम, अभिभावकों को किया जागरुक

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 18, 2023  |  6:01 PM

110 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: खंड शिक्षा अधिकारी निरीक्षण में छात्रों की उपस्थिति मिली कम, अभिभावकों को किया जागरुक WhatsApp
Responsive image

कुशनगर। दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने सोमवार को पांच परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर अध्यापक उपस्थिति, छात्र उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था व छात्रों के अधिगम स्तर की जांच की। अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के प्रति उदासीन अभिभावकों से संपर्क कर उन्हे जागरुक किया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक...

खंड शिक्षा अधिकारी सुबह सवा आठ बजे ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी के प्राथमिक विद्यालय नौका टोला पहुंचे। यहां कुल 59 छात्रों का नामांकन है लेकिन सिर्फ तीन छात्र ही विद्यालय पहुंचे थे। बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सतीशचंद्र शर्मा के साथ गांव का भ्रमण कर अपने बच्चों को विद्यालय भेजने के प्रति उदासीन अभिभावकों से संपर्क कर उन्हे जागरुक किया। यहां शिक्षामित्र धर्मेंद्र मिश्र अनुपस्थित मिले। इसके पश्चात प्राथमिक विद्यालय घाट टोला के निरीक्षण के दौरान शिक्षक उपस्थित मिले। 112 छात्रों मे से 66 छात्र उपस्थित पाए गए। शिक्षकों को नियमित कक्षा कार्य व गृह कार्य देने का निर्देश दिया।

प्राथमिक विद्यालय पंचफेड़वा के निरीक्षण के दौरान 41 छात्रों मे सिर्फ 15 छात्रों के उपस्थित मिलने पर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई। उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्रह्मपुर के निरीक्षण के बाद प्राथमिक विद्यालय यादव टोला में 93 में 60 बच्चे उपस्थित मिले व अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया। बीईओ ने कहा कि शासन के निर्देश पर सतत अनुश्रवण चलता रहेगा। लापरवाह शिक्षक बक्शे नही जाएंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस
आठ फीट से ऊंची मूर्ति न बनाएं मूर्तिकार, पुलिस ने भेजा नोटिस

हाटा कुशीनगर । आगामी त्योहारों को देखते हुए हाटा पुलिस ने मूर्तिकारों को पहले…

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक
मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ की बैठक

लापरवाही नहीं होगी क्षम्य- ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा कुशीनगर। आगामी विधान सभा चुनाव से पूर्व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking