News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: बीआरसी परिसर में समारोह आयोजित कर किया सम्मान

सुनील नीलम

Reported By:

Mar 15, 2024  |  6:53 PM

150 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: बीआरसी परिसर में समारोह आयोजित कर किया सम्मान

तुरकपट्टी। दुदही विकास खंड में तैनात रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा के गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों के द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकार के व्यवहार और उनकी कार्यशैली व कार्य के प्रति लगन की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को यादगार बताया।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमें से दुदही ब्लाक में तैनात रहे बीईओ देवमुनि वर्मा का स्नानांतरण पड़ोसी जनपद देवरिया के लिए हुआ है। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि इस क्षेत्र ने जो सहयोग व प्यार दिया है वह अपने आप में एक मिसाल है, स्थानांतरण सर्विस में चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया है, परंतु दुदही का सेवाकाल उन्हें सदैव स्मरण रहेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय  ने सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी का कार्यकाल यादगार रहेगा। लगभग एक वर्ष के अपने सेवाकाल में उन्होंने शिक्षा का स्तर सुधारने एवं विद्यालयों को निपुण बनाने का अथक प्रयास किया। इस मौके पर शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर, माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान प्राशिसं के मंत्री रामनिवास जायसवाल, जूशिसं के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा, विद्या सिंह, ओपी सिंह, शिवशंकर तिवारी, अजय कुमार, गिरिजेश गौतम आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking