News Addaa WhatsApp Group Join करें

समाजवादी पार्टी ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, जानिए कौन कहां से उम्मीदवार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 15, 2024  |  7:04 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
समाजवादी पार्टी ने की उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, जानिए कौन कहां से उम्मीदवार

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने 6 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। चौथी लिस्ट में 6 सपा उम्मीदवारों के अलावा एक सीट टीएमसी के लिए छोड़ी गई है।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

समाजवादी पार्टी ने चौथी लिस्ट में 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें बिजनौर, नगीना, मेरठ, अलीगढ़, हाथरस, लालगंज शामिल हैं। वहीं भदौही सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी है।

सपा की चौथी लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट

  • बिजनौर- यशवीर सिंह
  • नगीना – मनोज कुमार
  • मेरठ – भानू प्रताप सिंह
  • अलीगढ़ – बिजेंद्र सिंह
  • हाथरस- जसबीर बाल्मिक
  • लालगंज- दरोगा सरोज
  • भदौही- टीएमसी के लिए

इससे पहले तीसरी लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। तीसरी लिस्ट में सपा ने चौंकाते हुए बदांयू सीट से धर्मेंद्र यादव की जगह शिवपाल सिंह यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। सपा की तीसरी लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव के अलावा कैराना से इकरा हसन, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरेन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया।

सपा ने अब तक 37 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान लिया: बता दें कि अबतक अपनी चार लिस्ट में समाजवादी पार्टी कुल 37 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। अपनी पहली लिस्ट में सपा ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। वहीं दूसरी सूची में 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। तीसरी लिस्ट में 5 और उम्मीदवारों को पार्टी ने चुनाव लड़ने का टिकट दे दिया है। वहीं चौथी लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking