News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पूर्व सैनिक नि:शुल्क व स्वैच्छिक सेवा केंद्र का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 15, 2024  |  6:36 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पूर्व सैनिक नि:शुल्क व स्वैच्छिक सेवा केंद्र का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
  • सैनिक बंधु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय के बगल में ही जनता दर्शन में आने वाले गरीब परिवारों एवं अनपढ़ व्यक्तियों के सहायतार्थ नि:शुल्क प्रार्थना पत्र लेखन व उनकी बातों को अथवा गंभीर प्रकरणों को जिलाधिकारी को अवगत कराने हेतु पूर्व सैनिक नि:शुल्क व स्वैच्छिक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। पूर्व सैनिकों को आवेदन लिखने हेतु बैठने की व्यवस्था भी कराई गई है। इनके द्वारा नि:शुल्क एवं स्वैच्छिक सेवा प्रदान करते हुए जनता दर्शन में आने वाले गरीब परिवारों/ अनपढ़ व्यक्तियों के आवेदन/ प्रार्थना पत्र लिखने में सहायता किया जायेगा। तत्पश्चात जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

विगत बैठक में प्राप्त शिकायती आवेदन पत्रों के निस्तारण स्थिति की जानकारी लेने पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। जिसमे ज्यादातर मामले बैनामा, जमीनी विवाद, लाइसेंस रिन्यूअल से सम्बंधित प्रस्तुत किये गए। इस प्रकार कुल 7 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए तथा बैठक में कुल 58 पूर्व सैनिको द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिलाधिकारी ने पूर्व सैनिकों/उनके आश्रितों की समस्याओं का एक -एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना तथा उसके निस्तारण हेतु सभी को आश्वस्त करते हुए बताया कि सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर दिखवाकर निस्तारण कराया जाएगा।

जिलाधिकारी ने भूत पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी पूर्व सैनिकों को स्वागत एवं अभिनंदन है, आप सभी कभी अपने जीवन पर्यंत कभी रिटायर्ड नही होते है, निरंतर देश की सेवा में क्रियाशील होकर कार्य करते रहते है। ये फोरम संवाद हेतु बनाया गया है, किसी को भी कोई दिक्कत हो तो पहले आपस मे ही संवाद कर लें, समस्याओं के निस्तारण तहसील स्तर या जनपद स्तरीय उच्च अधिकारियों से सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामले भूमि से सम्बंधित हैं इस लिये भूमि क्रय/विक्रय में सावधानी व सतर्कता अवश्य बरतें।

बैठक दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने जनपद के सभी भूत पूर्व सैनिकों/ विधवाओं तथा उनके आश्रितों को अवगत कराया कि जब भी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो बैठक का इंतजार न करें, सर्व प्रथम स्वयं के स्तर से प्रयास करें अन्यथा की स्थिति में विभाग को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवश्य अवगत कराएं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी परशुराम ओझा, क्षेत्राधिकार कसया कुंदन सिंह के अलावा सम्मानित पूर्व सैनिक डॉक्टर मेजर ए के बरनवाल, कैप्टन शमसुद्दीन अंसारी, कैप्टन लाल बहादुर त्रिपाठी, कैप्टन रमाशंकर पांडे, देवेंद्र नाथ गुप्त प्रभाकर नाथ तिवारी एवं अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking