News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुर्घटना में विकलांग युवक की दर्दनाक मौत

सुनील नीलम

Reported By:

Nov 22, 2025  |  7:24 PM

202 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुर्घटना में विकलांग युवक की दर्दनाक मौत WhatsApp

 

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । तुर्कपट्टी -तमकुहीरोड मार्ग पर थानाक्षेत्र सेवरही अन्तर्गत बंगरा पुल से दो सौ मीटर पूरब एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी टोला बजरिया टोला निवासी एक 32 वर्षीय विकलांग युवक दयानन्द पुत्र कमल की अज्ञात वाहन के कुचलने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।सूचना मिलने पर तुर्कपट्टी व सेवरही दोनो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई जहाँ सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेंज दिया।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर सायं करीब आठ बजे के आसपास निवासी दयानंद पुत्र कमल बंगरापुल बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहा था।दयानन्द अभी साबरी स्कूल के सामने ही पहुँचा था कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहा वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। बुरी तरह से कुचल जाने के कारण दयानंद की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक दोनों पैरों से विकलांग होने के चलते बैसाखी की सहायता से चलता था।दुर्घटना के बाद मृतक की बैशाखी घटनास्थल पर टूटी हालत में मिला।

दयानन्द को कुचलने वाला चालक दुर्घटना के बाद वाहन सहित फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने पर दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई जबकि सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेंज दिया।थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking