News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी सलोनी, प्रशासनिक कार्यों को निपटाया

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 23, 2025  |  7:08 PM

318 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक दिन की खंड शिक्षा अधिकारी बनी सलोनी, प्रशासनिक कार्यों को निपटाया WhatsApp
  • मिशन शक्ति ने दी बेटियों को नेतृत्व की उड़ान
  • शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित रहा अभियान का संदेश

तुर्कपट्टी/कुशीनगर । महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान 2025-26 के पांचवें चरण व महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर सेवरही के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बैजूपट्टी, में सोमवार को कक्षा 8 की छात्रा सलोनी कुमारी सिंह ने एक दिन के लिए खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार संभाला। सलोनी ने मिशन शक्ति के मूल उद्देश्य बेटियों को नेतृत्व व जिम्मेदारी का अनुभव कराने को साकार किया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एक दिन की बीईओ सलोनी ने कहा कि यह उनके जीवन का सौभाग्यपूर्ण क्षण है। वह चाहती हैं कि पढ़-लिखकर आगे चलकर ऐसे ही पद पर बैठें और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास करें, ताकि क्षेत्र की सभी बालिकाएं शिक्षित होकर अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।

खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात चंद राय ने कहा कि मिशन शक्ति बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान है। इसके जरिए छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि बेटियां ही समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं। वार्डेन नीलिमा ने कहा कि इस प्रकार के अवसर से छात्राओं का आत्मविश्वास दोगुना होता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्राएं मिशन शक्ति अभियान से अत्यधिक प्रेरित हैं और वे शिक्षा के साथ समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हो रही हैं। छात्राओं ने प्रशासनिक कार्यों की प्रक्रिया को समझा और अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित यह पहल बालिकाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में सार्थक साबित हुई।

इस दौरान वीना मिश्रा, कल्पना कुमारी, मधुलिका मिश्रा, पिंकी सिंह, शालिनी सिंह, दीपेश कुमार, संतोष राय, अंजली, निशा, पिंकी, अमृता, पायल, सलोनी, बबली, सृष्टी, नन्दनी, रानी आदि छात्राएं उपस्थित रहींं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking