News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 18, 2026  |  11:29 AM

985 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक ओर एसपी की वाहवाही, दूसरी ओर दीवान की गालीबाजी… VIDEO VIRAL से मचा बवाल WhatsApp

कुशीनगर। जिले में एक ओर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार अपनी संवेदनशील कार्यशैली, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और त्वरित कार्रवाई के चलते आम जनता के बीच लगातार सराहना बटोर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर चौरा खास थाने पर तैनात एक दीवान का कथित गालीबाज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमा चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मामला चौरा खास थाना क्षेत्र के बड़हरा चौराहे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विद्युत विभाग के संविदा कर्मी बिजली की फॉल्ट ठीक करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि चौरा खास थाने पर तैनात दीवान बृजकिशोर सिंह ने पूछताछ के दौरान संविदा कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। वायरल वीडियो में दो होमगार्ड भी मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जिन पर भी कथित तौर पर दीवान का साथ देने का आरोप लगाया जा रहा है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि यदि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी, जो बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए ड्यूटी पर जा रहे थे, उनके साथ भी ऐसा व्यवहार होगा तो आम जनता पुलिस से किस तरह के व्यवहार की उम्मीद करे। कई लोगों ने इसे पुलिस की गरिमा और वर्दी की मर्यादा के विपरीत बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

चर्चा का विषय यह भी है कि जहां पुलिस अधीक्षक केशव कुमार लगातार पुलिस की सकारात्मक छवि बनाने, जनता से संवाद बढ़ाने और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने में जुटे हैं, वहीं कुछ पुलिसकर्मियों की ऐसी कथित हरकतें पूरे महकमे की छवि को धूमिल करने का काम कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो भी इसी वजह से चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से “न्यूज अड्डा” पुष्टि नहीं करता है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान या स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया था।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की निष्पक्ष जांच कराते हैं ?। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है, इस पर जिलेभर की नजर बनी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking