News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब कुशीनगर और मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jun 12, 2022  |  4:28 PM

559 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब कुशीनगर और मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। रविवार को मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ एवं रोटरी क्लब कुशीनगर के संयुक्त तत्वाधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कसया स्थित रोडवेज बस स्टेशन के प्रांगण में किया गया। शिविर में कुल 188 मरीजों का परीक्षण कर उपचार हुआ। जॉइन्ट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी पूर्ण बोरा ने फीता काट कर शिविर का शुभारंभ किया। क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, विजय कुमार गुप्ता एवं सचिव वाहिद अली ने स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मनित किया।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

इस शिविर में कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक एवं खड्डा के विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने शिविर में सहभागिता कर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। क्लब के संरक्षक राकेश जयसवाल ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सांसद विजय दुबे एवं कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक ने रोटरी क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीज धन और सुविधा के अभाव में बड़े चिकित्सकों तक नहीं पहुंच पाता, यह बड़ा अवसर है जब उन्हें रोटरी के सहयोग से मेदांता के साथ अनेक कुशल चिकित्सकों के परामर्श का अवसर मिला। चिकित्सकों द्वारा ह्रदय रोग, सामान्य रोग एवं पेट रोग के परीक्षण के साथ ही योग्य चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ एम एच खान ने बताया कि सवेरे से ही दूरदराज के मरीजों का आना शुरू हुआ और यह सिलसिला शाम 4 बजे तक चला।

शिविर में मेदांता हॉस्पिटल से डॉ आशुतोष शर्मा कार्डियोलॉजी डॉ आशुतोष तिवारी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, डॉ परिजात मिश्रा फिजीशियन, रंजना यादव नर्स, शोभा सिंह नर्स, आयुषी मिश्रा नर्स, अभिषेक पांडे एडमिन, सावमि तिवारी एडमिन, सुदामा तथा अरहंत हॉस्पिटल कसया से नर्सिंग के गुड़िया गुप्ता, मनीषा, रागिनी, फ़िज़ा, अंजू, अनुराधा, किरण, प्रीति, सलोनी, सरिता, रुखसार, प्रियंका ने भी शिविर में सहयोगी भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्त, सदरे आलम, कोषाध्यक्ष गौरव मद्धेशिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, साहिल अहमद, निदेशक दिनेश कुमार यादव, अरुण वर्मा, इम्तियाज आलम, डॉ सुनील सिंह, अंकित गर्ग, डॉ नदीम वारसी, डॉ पवन खरवार, अंजली खरवार, शैलेंद्र त्रिपाठी, गोपी चंद कसौधन, दुर्गेश चतुर्वेदी एवं राजीव गुप्ता मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking