News Addaa WhatsApp Group Join करें

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 19, 2026  |  6:15 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त राकेश राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को कसया थाना पुलिस की टीम ने स्वाट टीम के सहयोग से गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राकेश राम पुत्र भोला राम, निवासी मतयाँ, थाना कुचायकोट, जनपद गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के मुताबिक, राकेश राम के विरुद्ध थाना कसया में मु0अ0सं0 0100/2023, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में वह वांछित चल रहा था। पुलिस की कार्रवाई में उसके पूर्व आपराधिक इतिहास का भी पता चला है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 1160/2022, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम, थाना कसया, जनपद कुशीनगर में भी मुकदमा दर्ज है।

इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामनरेश यादव, स्वाट टीम के हेड कांस्टेबल राम इकबाल, कांस्टेबल ऋषि पटेल तथा थाना कसया के कांस्टेबल ज्ञान प्रकाश चौहान शामिल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर
प्रमुख फल व्यवसायी नियामत खां का निधन,शोक की लहर

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के प्रमुख फल व्यवसायी व सभासद टीपू खां के पिता…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 50 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 06 का निस्तारण

हाटा कुशीनगर ।  स्थानीय तहसील के सभागार में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी…

‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
‘ सेवा संकल्प-मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मोतीचक कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय लाला टोला सिकटिया में ‘सेवा संकल्प-मेरे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking