गोरखपुर। चौरीचौरा के तहसीलदार वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जनपद की नौ वर्ष से बंद पड़ी सरैया चीनी मिल, सरदारनगर की संपत्ति की नीलामी की 3 अगस्त को चौरीचौरा तहसील सभागार में निर्धारित किया गया है। उन्होंने लोगो से नीलामी में भाग लेने की अपील किया है। गन्ना किसानों व मिल श्रमिको के बकाए भुगतान को लेकर जारी आरसी के लिए उच्च न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन द्वारा मिल की संपत्ति कुर्क की गई थी। उसी के तहत नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
इससे पूर्व लगभग पौने दो अरब की सम्पत्ति की नीलामी के लिए दर्जनों बार तिथि तय की गई थी लेकिन नीलामी में कोई उपस्थित होकर बोली नही लगाया। अब एक बार फिर तिथि निर्धारित की गई है।
कुशीनगर । अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जोखिम उठाकर जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने वाले…
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…