News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर ने पडरौना को एक गोल से हराया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2023  |  6:20 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोमांचक मुकाबले में गोरखपुर ने पडरौना को एक गोल से हराया
  • 43 वीं सात दिवसीय अंतर्राज्यीय संजय कप फुटबाल प्रतियोगिता का चौथा क्वार्टर फाइनल

तुर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील नीलम) । तमकुही विकास खंड के बरवाराजापाकड़ में सीताराम चौराहा खेल मैदान में संजय क्लब बरवाराजापाकड़ के तत्वावधान में आयोजित 43 वें सात दिवसीय अंतर्राज्यीय फुटबाल प्रतियोगिता के अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच में बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर ने टाउन क्लब पडरौना को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

शुक्रवार को हुए मैच में मध्यांतर के पूर्व दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। मध्यांतर बाद पहला गोल पडरौना की टीम ने किया तो थोड़ी देर बाद ही गोरखपुर के खिलाड़ी ने गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक निर्णय न होने पर खेल को 20 मिनट के अतिरिक्त समय के लिए बढाया गया। अतिरिक्त समय के 11वें मिनट में गोरखपुर के खिलाड़ी ने विजयी गोल किया। इस प्रकार गोरखपुर ने पडरौना को पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया।

इसके पूर्व मुख्य अतिथि किसान पीजी कालेज सेवरही के प्राचार्य अनिल कुमार व विशिष्ट अतिथि गेंदा सिंह स्मारक लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज शाही ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। रेफरी खुर्शीद आलम, लाइनमैन ज्ञानप्रकाश चौहान, ऐनुल्लाह अंसारी ने मैच संपन्न कराया। उद्घोषक रमाकांत पांडेय, प्रिंस शुक्ल व राजन सिंह रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल प्रसाद, प्रधान अशोक पाल, श्यामानंद कुशवाहा, नंदकिशोर कुशवाहा, भुआल गोंड, महमूद अंसारी, राजीनंद प्रसाद, लाल पहाड़ी कुशवाहा, मंशी अंसारी, धर्मेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुशवाहा, रामाज्ञा गुप्ता, मंगरु चौहान, रामानंद कुशवाहा, चंदन प्रसाद, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking