News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: बॉयफ्रेंड के घर बैंड-बाजा बारात लेकर पहुंची लड़की, कहा- शादी हुई तो यहीं मर जाऊंगी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2021  |  1:31 PM

1,313 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: बॉयफ्रेंड के घर बैंड-बाजा बारात लेकर पहुंची लड़की, कहा- शादी हुई तो यहीं मर जाऊंगी!

गोरखपुर | लॉकडाउन में यूपी के गोरखपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। अमूमन लड़का, लड़की के घर बारात लेकर पहुंचता है, लेकिन गोरखपुर के सरदानगर के रामपुर गांव में उल्टा हुआ है. यहां बुधवार को एक लड़की गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर लड़के के घर पहुंच गई. जबकि लड़के की किसी और लड़की से 2 दिन बाद शादी होनी है. आरोप है लड़का और लड़की का पिछले 1 साल से अफेयर चल रहा था, लेकिन आर्मी में नौकरी पाने के बाद लड़के का मन बदल गया और उसने लड़की से शादी से करने से मना कर दिया.

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

लड़की ने लड़के के घर के बाहर बजवाया बैंड

दरअसल लड़की को जब इस बात की जानकारी लगी कि दो दिन बाद लड़के की शादी किसी और लड़की से हो रही है. तो लड़की अपने घरवालों को साथ लेकर बैंड बाजे के साथ बारात लेकर बुधवार को लड़के के घर पहुंच गई. लड़की और उसके परिजनों लड़के के घर के बाहर खड़े होकर बैंड बजवाने लगे. जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हो गई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन लड़की की मांग थी लड़के को उसके सामने बुलाया जाए और कार्रवाई की जाए. ऐसा नहीं हुआ तो वो आत्महत्या कर लेगी. किसी तरह पुलिस उसे और लड़के के पक्ष के लोगों को समझा-बुझाकर थाने ले आई.

लड़की का आरोप है कि लड़का दो अन्य लड़कियों से भी मंदिर में शादी कर उनकी जिंदगी खराब कर चुका है. वहीं मामले में एसएचओ संतोष कुमार अवस्थी का कहना है मामले में पहले से ही केस दर्ज है. मामला अदालत में है. इसी के ही साथ लड़की और लड़के के पक्ष को समझा बुझाकर कोई रास्‍ता निकालने की कोशिश की जा रही है.

लड़के पर दर्ज है रेप का केस

कटहरिया की रहने वाली लड़की का अफेयर पिछले एक साल से रामपुर रकबा के रहने वाले एक लड़के से चल रहा था. एक साल पहले लड़की ने लड़के के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकदमा में दर्ज भी कराया था. फिलहाल यह मामला कोर्ट में चल रहा है. लड़की का कहना है कि लड़के की नौकरी आर्मी में लगने के बाद से ही वो शादी करने से मुकर गया.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking