Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस
Advertisement

गुरवलिया में सलीम की मौत ने खोली सिस्टम की पोल…अवैध शराब, चखना दुकानों व पुलिस मिलीभगत पर उठे सवाल

सुनील नीलम
Oct 25, 2025, 7:33 PM IST • अब तक 277 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • गुरवलिया में सलीम की मौत ने खोली सिस्टम की पोल
  • संरक्षण में चल रहे माफिया नेटवर्क से गांव दहशत में

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गुरवलिया बाजार में फैले अवैध कारोबार ने आखिर एक निर्दोष की जान ले ली। ग्राम मठिया निवासी सलीम अंसारी की मौत अब एक साधारण झगड़ा नहीं, बल्कि उस सड़े हुए तंत्र की पहचान बन गई है, जो पुलिस की आंखों के सामने पल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गुरवलिया बाजार की अधिकांश चखना दुकानों पर देर रात तक अवैध शराब बिकती है। यहां नशे में झगड़े, गालियां व हिंसा आम बात है। पुलिस व हल्का सिपाही सब जानते हैं, परंतु कोई कार्रवाई नहीं करते। सूत्र बताते हैं कि इन दुकानों को स्थानीय स्तर पर संरक्षण प्राप्त है, इसलिए अवैध कारोबार पर रोक लगाने की हिम्मत कोई नहीं करता।

Advertisement

इसी नशे और वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा रही मंगलवार की रात की वह घटना, जब बाजार में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। सलीम गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मृत्यु हो गई। अब गांव में मातम पसरा है, व्यापारी सहमे हैं और पुलिस अपनी सफाई में बयान जारी कर रही है।

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि जब चखना की दुकानों में अवैध गतिविधियां खुलेआम चल रही थी, तब प्रशासन की आंखें क्यों बंद थीं? क्या कोई एक और बड़ी घटना पुलिस की कार्रवाई की कसौटी बनेगा?

सुनील नीलम

रिपोर्ट: तुर्कपट्टी, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi