खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी बाइक सवार तीन युवक रामनगर -बेलवनिया मार्ग पर पिकप की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए है। एम्बुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहां भर्ती कराया गया जहां दो युवकों की गम्भीर स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
शुक्रवार को दोपहर बाद हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी दिलशाद पुत्र रज्जाक 18 वर्ष, शिवम साहनी पुत्र गोविन्द 12 वर्ष एवं रितिक मद्धेशिया पुत्र भैरो एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से बेलवनिया चौराहे की ओर जा रहे थे कि रामनगर और बेलवनिया चौराहे के बीच बेलवनिया की ओर से आ रही तेज गति के खाली पिकप से बाइक की टक्कर हो गई और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जहां सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से सभी तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति देख दिलशाद और शिवम् को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि रितिक को भी गंभीर चोट होने के कारण किसी निजी हास्पिटल में इलाज चल रहा है।
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…
डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…
हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…