News Addaa WhatsApp Group Join करें

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मजदूर संघ का  71वाँ स्थापना दिवस 

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jul 23, 2025  |  7:04 PM

210 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मजदूर संघ का  71वाँ स्थापना दिवस  WhatsApp

रामकोला/कुशीनगर। त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रामकोला यूनिट में भारतीय मजदूर संघ का 71वाँ स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस मौके पर संगठन और प्रबंधन के मध्य सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगपूर्ण संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह ने कहा कि कारखाने में कार्यरत सभी श्रमिक हमारी सबसे महत्वपूर्ण पूंजी हैं, और उनकी सुरक्षा तथा स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है।कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने श्रमिक संगठनों के ऐतिहासिक महत्व एवं भारतीय संस्कृति में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से एकता, अनुशासन एवं परस्पर सम्मान की भावना को बल मिलता है।भारतीय मजदूर संघ के मंत्री ईश्वर चन्द्र श्रीवास्तव ने संगठन की ऐतिहासिक यात्रा, श्रमिकों के हित में किए गए संघर्षों एवं संगठन की वर्तमान भूमिका पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कहा कि संगठन ने हमेशा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है।

इस मौके पर मुख्य अभियंता अवधेश सिंह, मुख्य रसायनज्ञ संजय कुमार तिवारी, वित्त विभागाध्यक्ष जोगिंदर यादव, कल्याण अधिकारी राज मनोहर कुमार, कमल राज मधोक, आनन्द नारायण मिश्रा, अजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश दीक्षित, तारकेश्वर गोविंद राव, राम प्रवेश सहित कई अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग

खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…

वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking