News Addaa WhatsApp Group Join करें

अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 23, 2025  |  7:30 PM

221 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत गिदहा चक बैरिया में स्थित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र से हो रही अघोषित विद्युत कटौती से परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी। इस विद्युत उपकेंद्र से 65 से 70 गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। लेकिन बदहाल व्यवस्था एवं जिम्मेदारों की अनियमितता के कारण आमजन को त्रासदी का दंश झेलना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती को लेकर अवरही कृतपुरा गांव के ग्रामीणों ने रामाज्ञा निषाद पूर्व ग्राम प्रधान के नेतृत्व में विद्युत सब स्टेशन बरौली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान रामाज्ञा निषाद ने विद्युत की लाचार व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों को दोषी ठहराते हुए कहा कि गिदहा चक बैरिया में 33 के0वी0ए0 विद्युत उपकेंद्र से हर 10 मिनट पर बिजली की कटौती हो रही है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

अगर इसका सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो निश्चित तौर पर हम सभी क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे‌।इस दौरान चंद्रभान,सोनेलाल,विश्वनाथ,गणपति,विजय शर्मा,सुरेंद्र,भीम,रोहित ,पुष्पा,ममता,बलवती आदि लोग उपस्थित रहे।इस संबंध में गिदहा चक बैरिया के जे ई राजेश कुमार ने कहा कि मैं चार्ज पे हूं कर ही क्या सकता हूं ।जो आयेगा वो खराबी देखेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking