Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

हाटा: 51 कुण्डीय शनि शांति महायज्ञ का आयोजन 28 जून से

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 13, 2024, 10:31 AM IST • अब तक 136 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। नगर में पहली बार 51 कुण्डीय शनि शांति महायज्ञ का आयोजन आगामी 28 जून से शुभारंभ होगा।

बुधवार को शनि शांति महायज्ञ की आयोजक डा मीना शुक्ला ने बताया कि गोरखपुर मंडल के हाटा में पहली बार 51 कुण्डीय शनि शांति महायज्ञ का आयोजन हाटा नगर के पिपराईच रोड स्थित वर वधू परिणय वाटिका में हो रहा है। महायज्ञ अलौकिक शनि धाम नैनी प्रयागराज के शनि पीठाधीश्वर प्रवीण जी महराज के देख रेख में आयोजित होगा। जिसमें हरियाणा के दिगंबर संत श्री तुरंत पुरी जी महाराज,श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा मां कामाख्या के श्री महंत थानापति परमेश्वर गिरि,श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के श्री सनातन गिरि महंत वीरेंद्र पुरी उर्फ डंडा वाले बाबा,महंत श्री प्रकाश पुरी, महंत श्री अभिरामाचार्य जी प्रयागराज आचार्य मोनू दूबे शामिल होंगे। श्रीमती शुक्ला ने बताया कि इस महायज्ञ में किसी को भी शनि की साढ़े साती,ढैया, मार्केश शनि, कालसर्प दोष, पितृदोष,प्रेतबाधा से ग्रसित हो महायज्ञ में अवश्य भाग लेकर अपना निवारण करें।

Advertisement

महायज्ञ का शुभारंभ 28 जून से कलश यात्रा का शुभारंभ होगा,वहीं 29 जून को यज्ञ हवन आरंभ होगा,यज्ञ हवन की पूर्णाहुति व भंडारा 06 जुलाई को होगा। महायज्ञ में प्रतिदिन शनि कथा, श्रीराम कथा का पाठ किया जाएगा।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi