Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

हाटा: सडक दुर्घटना में साइकिल सवार घायल, मौत

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 3, 2024, 9:39 PM IST • अब तक 54 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा गौरी मार्ग पर बाजार कर साइकिल से घर आ रहे युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिसमें वह घायल हो गया, इलाज हेतू गोरखपुर जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

कोतवाली क्षेत्र के बलुआ रामपुर श्रीपाल निवासी धनश्याम मौर्य पुत्र रमाशंकर मौर्य बाजार करने वकीलगंज चौराहे पर गया था उधर से वापस आते समय अभय आयल कम्पनी के सामने पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया और फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गम्भीर देख डाक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डाक्टर ने उक्त घायल को मृत्यु घोषित कर दिया। परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi