हाटा/कुशीनगर । शुक्रवार की सुबह नगर में स्टैंड चार्ज के नाम पर अवैध वसूली करने से ई रिक्शा चालक भड़क गए। ई रिक्शा चालकों ने नगर पालिका परिसर रिक्शा सहित अवैध वसूली के खिलाफ हड़ताल पर बैठ गए। इस फैसले के बाद नगर में ई रिक्शा का परिचालन ठप हो गया।
ई रिक्शा चालक राजेश भारती, जय गोविंद प्रसाद, व्यास, इंद्रेश प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, लालजी, राजकुमार, योगेंद्र सिंह, संतोष प्रसाद, अमर सिंह, विनोद चौरसिया व मुंशी सिंह सहित अन्य चालकों का आरोप है कि हम चालकों का स्टैंड पर वसूली का कोई प्रावधान नहीं है। नगर पालिका परिषद ने ई रिक्शा के लिए स्टैंड चार्ज प्रति दिन जबरन बीस रुपया वसूल रहे हैं। इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है।
चालकों ने कहा कि जब तक अवैध वसूली बंद नहीं होगी तब तक ई रिक्शा चालक हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह सभी चालकों से अवैध वसूली पर रोक लगाने का आश्वासन देकर ई रिक्शा चालकों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद चालकों ने अपनी हड़ताल वापस ले लिया।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…