हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नम्बर 18 हनुमान नगर पैकौली में स्थित मां काली मन्दिर स्थान पर 9 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आज 1001 कन्याओं व श्रद्धालुओं द्वारा हाथी,धोड़े व गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। इस दौरान जय श्री राम के जयघोष से पूरा नगर भक्ति मय हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार यह कलश यात्रा मां काली मन्दिर स्थान से वैदिक मंत्रोच्चार के बाद कलश यात्रा पगरा, छपरा भगत,मस्जिदिया, पिपरा कपूर होते हुए काशी विश्वनाथ मन्दिर पहुंचा जहां यज्ञाचार्य पंडित धनश्याम मिश्र,अमन दूबे, विनायक त्रिपाठी, गोपाल मिश्र,नितेश पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के उपरांत पोखरे से कलश में जल भरकर पुनः मुख्य बाजार, करमहा तिराहा, केयूनियन तिराहा होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचा जहां। यज्ञाचार्य द्वारा विधिविधान पूर्वक कलश को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। श्री शतचण्डी महायज्ञ के व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह ने बताया कि यह यज्ञ 7 जून से प्रारम्भ होकर 15 जून को पूर्णाहुति होगा। इस शतचंडी महायज्ञ यज्ञ में कथा वाचक पंडित विरेंद्र तिवारी द्वारा दिन में प्रवचन तथा रात में रामलीला मंडली मथुरा द्वारा रामलीला का संजीव मंचन किया जायेगा।
इस कलश यात्रा में विधायक हाटा मोहन वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह, रामबचन सिंह,मुंशी सिंह,सभासद विनय प्रताप सिंह,आनन्द वर्मा, अनुराग कुशवाहा, ओमप्रकाश बर्नवाल,दुर्गेश सिंह,राजेश सिंह,छोटन विश्वकर्मा,पप्पू सिंह, चन्दन सिंह,टीपू सिंह, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…