Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

हाटा: आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 12, 2023, 6:24 PM IST • अब तक 776 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बालेश्वर चौराहे पर किराने के दुकानदार की पत्नी को आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, मुकदमा दर्ज।

स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर निवासी रवि कुमार गुप्ता का बालेश्वर चौराहे पर किराने की दुकान है जहां महाराजगंज जनपद निवासी अशोक भारती निवासी धनहानायक थाना श्यामदेउरवा,सुनील निवासी सिसवा बाबू महाराजगंज आते जाते और समान की खरीददारी करते रहते थे जिससे उन लोगो से परिचय हो गया। बातचीत के दौरान उपरोक्त लोगों ने बताया कि वो लोग सिक्रेट डिटेक्टीव इम्प्रूवमेंट सर्वे विभाग के कर्मचारी है और हम लोगों की पहुच ऊपर तक है और स्वास्थ्य विभाग और आंगनवाड़ी में नियुक्ति कराना दाये वाये का खेल है।इस बातो से प्रभावित होकर रवि कुमार ने उन लोगो से अपने पत्नी को नौकरी दिलाने की बात कही जिसपर वो लोग कहे कि कुछ पैसा लगेगा।जिस पर रवि कुमार ने उनके खातो में दो बार पचास,पचास हजार रुपया भुगतान किया।कुछ माह बात नौकरी नहीं लगने पर अपने को रवि कुमार ठगा महसूस करने लगा और पैसा मांगने लगा।जिस पर उपरोक्त लोगों द्वारा जान माल की धमकी के साथ फर्जी मुकदमा में फसाने की बात कही जाने लगी।जिस पर प्राथी ने थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने उपरोक्त लोगों के बिरुद्व,420,406,506 धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi