हाटा/कुशीनगर। हाटा नगर स्थित राजकीय इंटर कालेज में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां छात्राओं को हाटा कस्बा चौकी इंचार्ज त्रिलोत्मा त्रिपाठी ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ जागरूक किया।
शनिवार को आयोजित मिशन शक्ति अभियान में राजकीय इंटर कालेज के छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुश्किल में छात्राएं हेल्पलाइन नंबर डायल करें, मदद जरूर मिलेगी। त्रिलोत्मा त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 , 1076 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दें। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।थाना परिसर व चौकी पर महिला हेल्प डेस्क है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य सरोज दूबे, महिला कांस्टेबल ममता, संयोगिता सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…