News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: बंचरा मठ पर पेड़ से लटकते मिले शव मामले में,मृतक की पत्नी ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 27, 2024  |  8:09 PM

146 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: बंचरा मठ पर पेड़ से लटकते मिले शव मामले में,मृतक की पत्नी ने चार लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

हाटा/कुशीनगर । बीते सोमवार को सुबह कोतवाली क्षेत्र के बंचरा मठ पर पाकड़ के पेड़ पर एक व्यक्ति का फंदे से लटकता हुआ शव मिला था जिसका पहचान बंचरा गांव निवासी शिवसागर पुत्र जयकरन निषाद उम्र 45 बर्ष के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी रजला देवी ने बगल के गांव निवासी चार लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

मृतक शिवसागर की पत्नी रजला देवी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि मेरे पति से खेत बेचवा कर पड़री महुअइया के चार लोगों ने सात लाख रुपया लेकर एक ईट भटठे में लाभांश दिलवाने के नाम पर लिया था।उन लोगों द्वारा पैसा न देना पड़े इसलिए उनकी हत्या कर पेड़ में टांग दिया गया था।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking