News Addaa WhatsApp Group

हाटा: सिद्व पीठ करमहां मठ के सौन्दर्यीकरण हेतु सांसद ने किया भूमि पूजन व रक्खी आधारशिला

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 3, 2024  |  6:51 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: सिद्व पीठ करमहां मठ के सौन्दर्यीकरण हेतु सांसद ने किया भूमि पूजन व रक्खी आधारशिला

हाटा/कुशीनगर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 3 करमहां नगर स्थित नाथ सम्प्रदाय द्वारा स्थापित प्रसिद्ध करमहां मठ(मन्दिर) के पोखरा,परिसर की सौंदर्यीकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत ₹4.92 करोड़ के विकास कार्य का सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक मोहन वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि-पूजन कर आधारशिला रखी।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को नवरात्रि के पवित्र पावन पर्व पर सैकड़ो गांवों के लाखों लाख श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र सिद्ध पीठ करमहां मठ की सौन्दर्यीकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के निर्देश पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह द्वारा राज्य योजना वर्ष 2023-24 में पर्यटन विकास कार्य हेतु 4.92 करोड़ नामित कार्यदायी संस्था को स्वीकृति उपरान्त कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे के कर कमलों से विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास(आधारशिला) किया गया।

इस सराहनीय कार्य को सांसद विजय कुमार दूबे विधायक मोहन वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह, सभासद विजय कुमार बरनवाल उर्फ राजू ने क्षेत्रीय जनता की तरफ से सूबे के मुखिया परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है कार्यक्रम की अध्यक्षता मंहथ विवेक नाथ ने किया और संचालन रामबचन सिंह ने किया।इस दौरान सभासद मनीष कुमार रुगटा,बिनय सिंह,फणेंद्र मिश्र सहित आम जनमानस के साथ पार्टी के के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम
तमकुहीराज में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत , घर में मचा कोहराम

कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिवसरया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की…

खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking