Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

हाटा में फोरलेन सड़क पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए खाली करा रहे एनएचएआई टीम पर मनमानी करने का लगाया आरोप

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 3, 2024, 6:49 PM IST • अब तक 305 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • सांसद, विधायक व एसडीएम ने एनएचएआई व ग्रामीणों के साथ की बैठक

हाटा/कुशीनगर। नगर के केन यूनियन तिराहा व गोरखपुर चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य हेतु एनएचएआई द्वारा सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण तथा फोरलेन की जमीन खाली कराने व तोड़ने में लोगों द्वारा विधायक मोहन वर्मा से शिकायत किया कि एनएचएआई टीम अतिक्रमण हटाने व जमीन कब्जा करने में मनमानी कर रहें हैं जिस पर सांसद विजय कुमार दूबे,ने एनएचएआई के चंद्रशेखर व विनीत अग्रहरि एसडीएम प्रभाकर सिंह व ग्रामीणों के साथ तहसील परिसर में बैठक कर फ्लाईओवर निर्माण में हो रही समस्याओं पर विचार किया और सांसद ने सभी नगर वासियों से फ्लाईओवर निर्माण कार्य में सहयोग करने की अपील किया तथा एनएचएआई कर्मियों को निर्देशित किया कि मानक अनुसार जमीन की पैमाइश कर निर्माण कार्य करें।

वहीं उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के साथ सैकड़ों लोगों ने सांसद विधायक से मिल कर हाटा बस स्टैंड पर अंडरपास बनवाने की मांग किया। वहीं सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक मोहन वर्मा ने फ्लाईओवर निर्माण के दोनों जगहों का निरीक्षण किया।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi