Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

हाटा: नायब तहसीलदार ने किया बूथों का निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
May 13, 2024, 7:53 PM IST • अब तक 190 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने हेतु नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने हाटा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं से संबंधित बीएलओ से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

सोमवार को नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट 15 बीडीओ मोतीचक मूलचंद के साथ मोतीचक ब्लाक के झांगा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बने बूथों का निरीक्षण कर मतदान केंद्र पर निर्धारित प्रारूप में नाम अंकन करने, रैम्प पर रेलिंग लगाने एवं पेयजल तथा साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जहां सभी पूर्ण मिले।नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने संबंधित कर्मचारियों एवं बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। शौचालय व्यवस्था एवं बेरिकेडिंग आदि का कार्य सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi