News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: नवनिर्वाचित क्षेत्रपंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 10, 2021  |  3:54 PM

1,244 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: नवनिर्वाचित क्षेत्रपंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया WhatsApp

हाटा/कुशीनगर | क्षेत्र के पगरा स्थित देवकी देवी डिग्री कालेज के परिसर मे बुधवार की शाम नवनिर्वाचित क्षेत्रपंचायत सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां हाटा विकासखंड के कुल 62 बीडीसी सदस्यो मे से 46 बीडीसी शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक व भाजपा नेता सुधीर राव ने कहा कि क्षेत्रपंचायत सदस्यो के सहमति से ही उनके गाव मे विकासकार्य कराए जाएंगे। उन्होने बीडीसी सदस्यो से आशीर्वाद मांगा। सम्मान समारोह मे दलीय सीमाएं टूटती दिखाई दी। बीडीसी सदस्यो को अंगवस्त्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका परिषद हाटा के अध्यक्ष मोहन वर्मा ने किया और संचालन सुधीर राव ने किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद सिंह,जयप्रकाश शाही,भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष व पंचायत प्रकोष्ठ के प्रभारी अवधेश सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख रामाश्रय मल्ल, इन्द्रजीत भाटिया, भाजपा के हाटा नगर मंडल अध्यक्ष उदयभान कुशवाहा, श्री प्रकाश मिश्र,विनोद गुप्ता,अमरनाथ यादव,जिलापंचायत सदस्य प्रदीप सिंह,प्रधान अवनीश जायसवाल, सुनील यादव,सुरेन्द्र सिंह,सत्यवंत यादव,संतोप सिंह,संजीव राव उर्फ पिन्टू राव,तहसीलदार राव,हरेन्द्र राव आदि मौजूद रहे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking