Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

Hata News/हाटा: विधायक की पहल पर शासन से मिली स्वीकृति, शीघ्र होगा सड़कों का निर्माण

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Mar 18, 2023, 4:28 PM IST • अब तक 650 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
Advertisement

हाटा/कुशीनगर। विधानसभा क्षेत्र में खराब हो चुकी सात सड़कों को फिर से बनाने के लिए विधायक मोहन वर्मा ने शासन से स्वीकृति प्रदान करा ली है। इसके लिए शासन की ओर से त्वरित आ‌र्थिक विकास योजना के तहत करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है।

हाटा विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि हाटा क्षेत्र की कई सड़के काफी समय से नहीं बनने की वजह से टुट कर खराब हो चुकी है। इसमें से प्राथमिक्ता के आधार पर ग्राम सभा विशुनपुरा से पिपरा तिवारी नहर पुल तक सीसी रोड़ का निर्माण, ग्राम सभा देवराज पिपरा में शेषनाथ तिवारी के घर से टांसफार्मर तक सीसी रोड का निर्माण, ग्राम सभा बरवा छत्तर दास में रामसुरत सिंह के घर से रामधनी के घर तक सीसी सड़क का ‌निर्माण, ग्राम सभा अनंतपुर में पंचायत भवन से काली मंदिर जाने वाले मार्ग का आरसीसी सड़क निर्माण, ग्राम सभा ‌बृंदावन अनुसूचित बस्ती से देवतहा सीवान तक आरसीसी सड़क निर्माण, ग्राम सभा सकरौली परसहीया में फागू के खेत से मुख्य सड़क तक सीसी सड़क का निर्माण और ग्राम सभा गिदहा धनहा में पीच रोड से बहादुर के घोठ्ठा तक सीसी सड़क निर्माण के लिए त्वरीत आर्थिक विकास निधी के तहत शासन से स्वीकृति करा दी गई है।

Advertisement

इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचित संजीव भारद्वाज ने संबंधित विभाग को स्वीकृति पत्र भेज कर निर्माण कार्य की कार्रवाही शुरू करने का निर्देश जारी कर ‌दिया है। विधायक ने बताया कि विधान सभा हाटा में मुलभूत सु‌विधाओं को बढ़ाने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही अन्य विकास योजनाओं को स्वीकृत करा कर जनता को सूचित किया जाएगा।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi