Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

हाटा: स्थगन आदेश के बाद भी विपक्षियों द्वारा निर्माण करने का लगाया आरोप

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 21, 2024, 6:37 PM IST • अब तक 196 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • वादी ने प्रशासन पर लगाया एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप

हाटा/कुशीनगर। कप्तानगंज थानांतर्गत लोहेपार निवासी एक व्यक्ति ने हाटा तहसीलदार व डीएम को पत्र देकर बताया कि उसी गांव के एक व्यक्ति द्वारा उनके भूमि पर न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश के बावजूद भी निर्माण कार्य किया जा रहा है।

शुक्रवार को कप्तानगंज थानांतर्गत लोहेपार निवासी सच्चिदानंद पांडेय ने डीएम,व तहसीलदार हाटा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तहसीलदार कोर्ट में उमेश कुमार बनाम बैजनाथ शर्मा मुकदमा अन्तर्गत धारा 35 उ0प्र0 राजस्व संहिता 2006 बावत बीते माह 19 जनवरी को आदेश पारित किया गया है।जो उक्त आदेश के विरुद्ध सच्चिदानंद पांडेय ने दिनांक छ जून को कायमी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जहां तहसीलदार ने 19 जनवरी को हुए आदेश के विवाद को देखते हुए पूर्व पारित एक पक्षीय आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया। फिर भी विपक्षी उमेश कुमार द्वारा स्थगन आदेश को न मानते हुए प्रशासन के सह पर जबरन निर्माण कार्य किया जा रहा है। सच्चिदानन्द ने उच्चाधिकारियों से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi