हाटा/कुशीनगर । चौबीस घंटे के भीतर जला ट्रांसफार्मर बदलने का प्रदेश के मुख्यमंत्री का आदेश ग्रामीण क्षेत्रों के लिए हवा हवाई साबित हो रहा है।
हाटा तहसील क्षेत्र का गांव महम्दा जमीन सिकटिया टोला बरवापट्टी जो विद्युत उप केन्द्र सोहसा मठिया के दुबौली फिडर से संचालित होता है। यहां का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व जल गया। उसके लिए 14 अगस्त को आन लाइन सूचना के साथ ही उपभोक्ताओं ने एक्सईएन हाटा दिग्विजय सिंह के कहने पर टोल-फ्री नम्बर 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई लेकिन पांच दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। चौबीस घंटे के भीतर जला ट्रांसफार्मर बदलने का मुख्यमंत्री का आदेश ग्रामीण इलाकों के लिए हवाई साबित हो रहा है।
14 अगस्त से जेई से लेकर एक्सईएन तक लगातार कोरा आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अभी तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगा। इस भीषण गर्मी में जहां लोग बेहाल हैं वही सौ घर अंधेरे में डूबा हुआ है।इस संबंध में रविवार को सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र के जेई विजय कुमार सिंह ने बताया कि कसया वर्कशॉप में ट्रांसफर वर्तमान समय तैयार नहीं है।
बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का…
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…
डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…