Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

हाटा: पुलिस ने 24घंटे के अंदर शातिर पति गुड्डू को किया गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 5, 2024, 8:29 PM IST • अब तक 525 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर।थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नाउमुंडा निवासी गुड्डू यादव पुत्र स्व0 मूरत यादव द्वारा थाना कोतवाली हाटा पर सूचना दी गयी कि दिनांक 03.11.2024 को उसकी पत्नी रेखा उर्फ शिवानी उम्र करीब 34 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है व शव को धान के खेत में फेक दिया गया है।

सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली स्थानीय पर मु0अ0सं0- 829/2024 धारा 103 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नेतृत्व में टीमें गठित कर निर्देश दिये गये थे। जिसके क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्य एकत्रित किये गये, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा अन्य लोगों से पुछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पति गुड्डू यादव उपरोक्त द्वारा ही घटना को कारित किया गया है। जिसे थाना कोतवाली हाटा द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 248 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

हाटा पुलिस द्वारा जब गुड्डू यादव से पूछ ताछ कि गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार किया। अभियुक्त गुड्डू यादव उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह अपनी पत्नी के कृत्यों से बहुत परेशान हो चुका था। बार-बार रेखा के द्वारा अपशब्दों का प्रयोग से वह त्रस्त था उसने अंदर ही अंदर उसकी हत्या की सोच बना डाला।

गुड्डू यादव अपनी पत्नी के साथ कई बार समझाने बुझाने का प्रयास किया जिसको लेकर आपस में कई बार मार-पीट की घटना भी हुई थी तथा गांव घर में मेरी बहुत बदनामी होने लगी थी। मैं मानसिक रुप से परेशान रहने लगा तथा मैने उसको जान से मारने का इरादा बना लिया था। दिनांक 03.11.2024 को मेरी पत्नी शौच के लिए गयी तो मै भी उसके पीछे-पीछे गया, मौका पाकर मंझरिया माता मंदीर जाने वाले रोड के पास धान के खेत में अपने पास पहले से रखे हुए चाकू से ताबड़तोड़ अपनी पत्नी के ऊपर कई बार वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

मुझे कुछ लोगों द्वारा देख लिया गया था जिनके द्वारा शोर करने पर मैं गन्ने के खेत में छिप गया तथा पहने हुए कपड़ों को गन्ने के खेत में छिपाकर अन्धेरे का लाभ लेकर घर आकर कपड़ा बदल कर पुनः घटनास्थल पर पहुँच गया तथा थाने जाकर तहरीर दे कर मुकदमा पंजीकृत करा दिया।

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi