हाटा कुशीनगर ,कोतवाली पुलिस ने महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर फरार हुए बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से झपटा गया मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 को एक महिला अपने परिजनों के साथ ऑटो रिक्शा से हेतिमपुर से अपने गंतव्य की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पल्सर मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में कोतवाली हाटा में मुकदमा अपराध संख्या 431/2026 दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को हाटा पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी प्रीतम निषाद पुत्र सुरेश निषाद, निवासी बिन्तोलिया जंगल सिकरी, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से महिला से झपटा गया एक मंगलसूत्र तथा वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस के मुताबिक बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली हाटा में धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल नवनीत सिंह शामिल रहे।
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…
खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…
खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…