Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन
Advertisement

हाटा: बूथ बिजय में पन्ना प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण- रतनपाल सिंह

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
May 14, 2024, 6:42 PM IST • अब तक 177 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के एक मैरेज हॉल में भाजपा का बूथ अध्यक्षों व पन्ना प्रमुख का सम्मेलन आयोजित किया गया।‌ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम एल सी रत्नपाल सिंह रहे।

मंगलवार दोपहर में शुरू हुए इस सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने किया तथा मुख्य अतिथि एम एल सी रतनपाल सिंह रहे।सम्मेलन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। वहीं बूथ अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वह अपने बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कराएं। सभी बूथ अध्यक्षों से अबकी बार 400 पार के नारे को सफल बनाने के लिए जी तोड़ प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया । सम्मेलन को संबोधित करते हुए एम एल सी रतनपाल सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष हमारी पार्टी का रीढ़ होता है। बूथ जितना सशक्त होगा उतना ही परिणाम ऐतिहासिक और शानदार होगा।

Advertisement

राज्य सभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा कि हमारे बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख दिन-रात मेहनत करते हैं। अबकी बार बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों को भाजपा को 400 सीटें दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। सांसद विजय कुमार दुबे ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार ने जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इसी का परिणाम है कि गांव स्तर पर केंद्र सरकार की योजनाओं को लाभ बढ़ चढ़कर लोगों को मिल रहा। देश के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल व एयर स्ट्राइक को अंजाम देकर देश की शक्ति का विश्व स्तर पर अहसास कराया है। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख ने ठाना है सब घाटा पूरा करेगा हाटा के नारों से विरोधियों के चेहरे बदलने लगे हैं। सम्मेलन को पूर्व विधायक पवन केडिया,मदन गोविंद राव,पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही,जगदंबा सिंह, नंद किशोर नाथानी, ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान क्षेत्रीय पदाधिकारी सिदार्थ शंकर पांडेय, लोकसभा प्रभारी नरेंद्र मणी, संयोजक अवधेश प्रताप सिंह,संजय सिंह मुन्ना,संदीप सिंह,सुधीर राव,नंदू सिंह,राम क्यास सिंह आदि मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi