News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में सफल मेधावी हुए सम्मानित

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 4, 2024  |  6:57 PM

152 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में सफल मेधावी हुए सम्मानित

हाटा/कुशीनगर। राष्ट्रीय अविष्कार समग्र शिक्षा के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत ब्लाक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का जूनियर विधालय परिसर में किया गया जिसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा विद्यालय हाटा और कंपोजिट विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

ब्लॉक स्तरीय परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई। पालियों में आयोजित परीक्षा में सफल मेधावी छात्र छात्राओं चयन जनपद स्तर पर मॉडल बनाने एवं जनपद स्तरीय क्विज में प्रतिभाग करने के लिए किया गया। दूर-दराज से आए परिषदीय स्कूलों के बच्चों में अतिरिक्त उत्साह बढ़ाते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार ने अतिरिक्त उत्साह भरते हुए शिक्षकों की प्रशंसा की और विज्ञान विषय की महत्ता को भी समझाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाइट प्रवक्ता चंद्रशेखर जी रहे। एआरपी दयानंद दुबे और विनोद कुमार शर्मा द्वारा क्विज का निर्माण और संपादन कार्य सफलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक अध्यक्ष राम दिनेश सिंह, सुरेंद्र सिंह सुनील सिंह, देवानंदधर दुबे, श्री प्रकाश चौहान और राम प्रवेश यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम के चयनित मेधावी छात्रों को विशिष्ट पुरस्कार और शेष सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking