Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

हाटा: थाना समाधान दिवस में छाया रहा पुलिस विभाग से सम्बंधित मामले

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jul 12, 2025, 5:22 PM IST • अब तक 279 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली में तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में आए कुल 15मामले, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया।

तहसीलदार जया सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 15मामले आए जिसमें राजस्व विभाग से 03मामले तथा पुलिस विभाग से 12मामले आए।इस समाधान दिवस के दौरान नगर के वार्ड नं 19आजाद नगर निवासी प्रमोद पासवान ने रास्ते में अतिक्रमण के मामले पर शिकायती पत्र दिया वही पिपरा निवासी ठाकुर ने न्यायालय के स्थगन आदेश के बाबजूद विपक्षी द्वारा घर को उजाड़ने के मामले में शिकायत पत्र दिया।उक्त लोगों ने मामले का निस्तारण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जाएगा के मामले में आश्वस्त नजर आए। समाधान दिवस के अवसर पर तहसीलदार जया सिंह ने कहा कि शिकायतो का निस्तारण मौके पर पहुच गुण-दोष के आधार पर करे।

Advertisement

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान, राजस्व निरीक्षक संजयन मिश्र,दिनेश सिंह बलराम, लेखपाल रामेंद्र मणि तिवारी, राकेश श्रीवास्तव,रंजू यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi