Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एनएच पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित• भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली पर सौंपा ज्ञापन• Courier Franchise Business in UP-Bihar: पडरौना, कसया, हाटा और कप्तानगंज जैसे कस्बों में Amazon, Flipkart या Delhivery का डलीवरी सेंटर कैसे खोलें? जानें लागत और कमाई• नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक
Advertisement

हाटा: शत प्रतिशत छात्रों को मुख्य धारा से जोड़े शिक्षक- सुधीर राव, प्रमुख प्रतिनिधि

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Jun 29, 2024, 6:55 PM IST • अब तक 186 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय के सभागार में आयोजित एक दिवसीय सामुदायिक सहभागिता कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया ।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव थे। कार्यक्रम को सम्बोधित मुख्य अतिथि श्री राव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिक्षक मनोयोग से अपना शिक्षण कार्य मनोयोग से प्रदान करे।मैं सभी को आश्वस्त करता हू कि विद्यालयों के शैक्षणिक गुणवत्ता एवम् कायाकल्प में आने वाले किसी भी प्रकार की चुनौतियों का निराकरण करने का कार्य किया जाएगा,खंड शिक्षा अधिकारी अमितेश कुमार ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवम् कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला । ए आर पी विनोद कुमार शर्मा ने विद्यालयों में स्मार्ट क्लास,डिजिटल क्लासरूम, ऐप के माध्यम से छात्रों के निरंतर आकलन के आधार पर निपुण विद्यालयों की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया,कार्यशाला को खंड विकास अधिकारी ई ओ , सी डी पी ओ द्वारा भी संबोधित किया गया।

विकास क्षेत्र हाटा में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक संकुल, जागरूक अभिभावको एवम् निपुण छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ए आर पी विनोद कुमार शर्मा ने किया, उक्त कार्यक्रम में ए आर पी दयानंदधर दुबे, रामाशीष प्रजापति,निपेंद्र सिंह, धनंजय गौड़,मनोहर, संतोष सिंह, राजन तिवारी, ज्ञानप्रकाश,श्रुति दुबे,मंजू सिंह, जेपी सिंह, रीता,सुमन भारती,सुनीता सिंह उपास्थित रहे।

Advertisement

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi