News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: जाम से निजात पाने के लिए विधायक की पहल पर डीएम ने बाईपास सड़क निर्माण के लिए किया निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 21, 2024  |  6:34 PM

151 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: जाम से निजात पाने के लिए विधायक की पहल पर डीएम ने बाईपास सड़क निर्माण के लिए किया निरीक्षण

हाटा/कुशीनगर। हाटा नगर के बाघनाथ चौराहे पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए विधायक मोहन वर्मा ने बाईपास सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा हाटा पहुंचे और बाईपास सड़क निर्माण के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान हाटा विधायक और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। अगर बाईपास का निर्माण हो जाए तो लोगों को हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

शादी विवाह का सीजन शुरू होते ही हाइवे पर हाटा नगर के बाघनाथ चौराहा और गांधी चौक पर जाम लग जाता है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है। इस जाम से मुक्ति दिलाने के लिए एक गौरी बाजार और देवरिया मार्ग को हाइवे से जोड़ने के लिए एक बाईपास सड़क की जरूरत बताते हुए हाटा विधायक मोहन वर्मा ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से डीएम को इसके लिए उपयुक्त मार्ग की तालाश कराने का निर्देश मिला है। डीएम मातहतों के साथ हाटा पहुंचे और विधायक के साथ मिल कर सिंचाई विभाग कालोनी,नहर की पटरी सहित कई विकल्पों को देखा। इससे सबसे कम दूरी का मार्ग सिंचाई विभाग कालोनी होकर जाने वाला मार्ग है। जो हाईवे से देवरिया और गौरी बाजार मार्ग को जोड़ सकता है। इससे लिए डीएम ने हाटा तहसील के अधिकारियों को इसके लिए रिपोर्ट तैयार करने की निर्देश दिया।

इस दौरान एसडीएम प्रभाकर सिंह, तहसीलदार नरेन्द्र राम,नायब तहसीलदार सुनील सिंह, सहित अन्य राजस्व कर्मी व सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking