Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित
Advertisement

हाटा: बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचला,एक की मौत दुसरा घायल

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Apr 24, 2024, 9:53 PM IST • अब तक 178 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ढाढा स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने फोरलेन सड़क पर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे एक की मौत हो गई तथा दुसरा किनारे जा गिरा जिससे उसे हल्की चोंट आई।

मंगलवार की देर रात लगभग एक बजे नगर के वार्ड नं 23 बाजार खास निवासी माजिद पुत्र शदरे आलम उम्र 22 वर्ष अपने एक मित्र के साथ बाइक से गोरखपुर की तरफ निकले जहां वापस आते समय ढाढा स्थित भारत पेट्रोल पंप के सामने फोरलेन सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों को कुचल फरार हो गया। जिससे माजिद की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दुसरा किनारे जा गिरा जिससे उसे हल्की चोंट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक माजिद दो भाइयों में सबसे छोटा था।अभी वह अविवाहित था।वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था उसकी पांच बहनें हैं।

Advertisement

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi