Sunday, 22 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत• दाहुगंज : रजनीश राय के बल्ले ने मचाया धमाल महज 7 ओवर में कुशीनगर महोत्सव समिति ने दर्ज की 9 विकेट से शानदार जीत• समउर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को किया सतर्क चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने कहा—पुलिस की आंखों के साथ जनता का पहरा भी जरूरी• हाटा में जाम से मिलेगी राहत, टीआई और कोतवाल ने एन एच आई पर किया भ्रमण, बना रहे हैं नया प्लान• हाटा कोतवाली में एसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाल के बाद चौकी प्रभारी और प्रशिक्षु आरक्षी भी निलंबित
Advertisement

सियार को बचाने के चलते बाइक अनियंत्रित ,महिला की मौत

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Nov 22, 2026, 7:02 PM IST • अब तक 22 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा (कुशीनगर): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकटिया टोला गड़ेरीपट्टी निवासी एक महिला की रविवार की दोपहर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने से मौत हो गई।

हाटा कोतवाली के गांव सिकटिया टोला गड़ेरीपट्टी निवासी रेशमा (46) पत्नी हरिमंत सिंह के बेटे मंजीत की शादी शुक्रवार को थी। शनिवार की सुबह घर में बहू आई थी। रविवार की सुबह रिश्तेदार के बीमार होने की सूचना पर बेटे मंजीत के साथ बाइक से लालीपार गांव अपने मायके जा रही थीं कि डुमरी सवांगी पट्टी के पास बाइक के सामने सियार के आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisement

आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर ये भी पढ़ें
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi