News Addaa WhatsApp Group Join करें

इफको द्वारा कृषक गोष्टी का हुआ आयोजन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Aug 19, 2026  |  6:54 PM

102 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इफको द्वारा कृषक गोष्टी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार, कुशीनगर : विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इफको केन्द्र पर बुधवार को इफको के तत्वाधान में एक कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- नायब तहसीलदार के कोर्ट से खारिज-दाखिल की फाइल गायब! जमीन...

गोष्टी को सम्बोधित करते हुए इफको क्षेत्र अधिकारी कुशीनगर रमाकांत मौर्या द्वारा
किसानों को बताया गया कि परंपरागत दानेदार उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरक क्षमता धीरे-धीरे कम होती जा रही है। इसके विकल्प के रूप में इफको द्वारा विकसित नैनो उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए, जो सीधे पौधों पर प्रभाव डालते हैं, और मृदा पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं छोड़ते तथा उत्पादन में वृद्धि करने में सहायक होते हैं।

वहीं एक बोतल नैनो डी ए पी एक बोरी परम्परागत डी ए पी को और एक बोतल नैनो यूरिया एक बोरी परम्परागत यूरिया को प्रतिस्थापित करती है। नैनो डी ए पी के बारे में समझाते हुए कहा कि किसान 5 मीली प्रति लीटर नैनो डी ए पी से जड़ अथवा बीज शोधन करें तथा 30 दिन के बाद 5 मीली प्रति लीटर का घोल बनाकर खड़ी फसल में स्प्रे करें । इससे रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता आधी हो जाएगी। इससे गुणवत्ता व उपज बढ़ने के साथ लागत भी कम होगी। इसी क्रम में नैनो जिंक व कॉपर के विषय में भी जानकारी प्रदान किया।इफको एस एफ ए अभिषेक दूबे ने नैनो उर्वरक के साथ साथ जल विलेय उर्वरकों के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। एस एफ ए प्रकाश सोनी ने रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम करने और जैविक खादों को बढ़ावा देने की अपील किया। इफको एम सी के अटल त्रिपाठी ने कृषि रासायनों के सही व संतुलित उपयोग करने एवं कीट प्रवंधन की विस्तृत जानकारी दी। श्रीराम कुशवाहा ने सभी आगंतुको का धन्यबाद ज्ञापित किया।

इस दौरान एस एफ ए अंगद गिरी, अजय सिंह , सुरेश मौर्या, फूल बदन यादव, मुरलीधर कुशवाहा, अरविन्द पटेल, रामप्रवेश मौर्या, मोहित कुशवाहा, नन्दलाल कुशवाहा, लाल बचन यादव, रामप्रीत कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, धर्मराज यादव, जयप्रकाश यादव, रामजीत प्रसाद, साबिर अली, परमबीर चौधरी, सत्यपाल यादव व पवन कुमार यादव सहित आदि किसान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…

धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद
धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…

गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गैंगस्टर में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित
विशाल यादव ने जीती फ्रीस्टाइल कुश्ती, SGFI के लिए चयनित

मध्यप्रदेश में 55 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन, फाइनल में मध्यप्रदेश के पहलवान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking