हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल ने कहा कि आगामी त्योहारों दीपावली,छठ , धनतेरस के दौरान भीड़ भाड़ का माहौल रहता है व्यापारी वर्ग सतर्कता बरते पुलिस सतर्कता के साथ अपना काम करेगी। स्वर्ण व्यवसाई बिशेष तौर पर सतर्क रहें, दुकानों में सी सी टी बी कैमरा लगवाए, अपरिचित व्यक्ति के खरीददारी पर उसका आधार कार्ड जरुर ले।मास्क व हेलमेट लगाए लोगों से सावधान रहें।व्यवसायी वर्ग दुकान बंद करते समय सावधानी का पालन करे कि कोई उनका रेंकी तो नहीं कर रहा है। ज्यादा खरीददारी करने वाले या ज्यादा पैसा जिसके पास होगा तो ऐसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य पुलिस द्वारा किया जाएगा।व्यपारी वर्ग त्योहार के दौरान बिशेष सतर्कता बरते संदिग्ध लोगों की सूचना देने में कही कोई संकोच मत करे। पुलिस त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान बरिष्ठ उपनिरीक्षक मंगेश मिश्र,नगर चौंकी इंचार्ज अनुराग शर्मा, अपराध निरीक्षक गुलाब यादव, उपनिरीक्षक देशराज, व्यापारी वर्ग की तरफ से सभासद मनीष कुमार रुगटा, शंकर जायसवाल, बब्लू बक्शा, राजेन्द्र जायसवाल,दिलीप जायसवाल, उमाशंकर चौरसिया पवन कुमार शर्मा,सोनू जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…