News Addaa WhatsApp Group Join करें

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 341 मरीज की गई जांच मोतियाबिंद आपरेशन हेतु 107 मरीज हुए चिन्हित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 26, 2023  |  4:47 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोटरी क्लब द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 341 मरीज की गई जांच मोतियाबिंद आपरेशन हेतु 107 मरीज हुए चिन्हित
  • वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने भी कराई अपनी आंखों की जाँच
  • प्रत्येक वर्ष रोटरी द्वारा लगाया जाता है नेत्र जांच शिविर

कसया। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर एवं राज आई हॉस्पिटल, गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को जूनियर हाई स्कूल, कसया के प्रांगण में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 341 मरीजों की जांच हुई। उनमें 107 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों का इलाज एवं ऑपरेशन नि:शुल्क रुप से राज आई हॉस्पिटल, गोरखपुर में कराया जाएगा साथ ही मरीजों को वाहन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी ।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल ने फीता काटकर इस निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए रोटरी के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की, साथ ही उन्होंने अपने नेत्र की जांच भी कराई। इसके पूर्व रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के आंखों का नि:शुल्क इलाज व चिन्हित मरीजों के ऑपरेशन में रोटरी की पूरी टीम हर संभव मदद करती रहेगी।

नेत्र जांच टीम में डॉ अंकित यादव, डॉ ऋषि मौर्य, अंकित दूबे, राज रतन, मो० हारून, संतोष पाण्डेय अरहंत हॉस्पिटल के विनिता खरवार, अंकिता कुशवाहा, ज्योति गुप्ता ने भी शिविर में सहयोगी भूमिका निभाई।

इस अवसर पर रोटरी क्लब बड़ौदा गुजरात के अध्यक्ष प्रवीन कुमार गुप्ता, रोटरी क्लब कुशीनगर के संरक्षक राकेश जायसवाल, सह-संरक्षक डॉ एमएच खान, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष संदीप रौनियार, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक शंभू कुशवाहा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, अरूण कुमार वर्मा, विशाल शर्मा, अश्वनी जायसवाल, राजीव तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक भगवंत कुमार सिंह, शिक्षक दुर्गेश यादव, वृद्धाश्रम की प्रबंधक रागनी राजू, उमेश कुमार गुप्ता, सभासद राजेश मद्धेशिया, साबिर अली, आदिल खान एवं राधे यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking