News Addaa WhatsApp Group Join करें

जटहां बाजार: एक खेत से सिल्ट निकालते वीडियो वायरल, पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 6, 2023  |  5:58 PM

308 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जटहां बाजार: एक खेत से सिल्ट निकालते वीडियो वायरल, पुलिस ने एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। कुशीनगर जनपद के जटहा बाजार थानाक्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के डोम छपरा (मंशा छपरा टोला) से दिन के उजाले में ही एक खेत से बड़े पैमाने पर सिल्ट निकालने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जटहां बाजार पुलिस मामले में एक ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले गई है। एसडीएम ने भी मामले को संज्ञान में लेकर तहसीलदार को जांच के लिए मौके पर भेजा है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाईभरपुरवा गांव के डोमछपरा (मंशाछपरा टोला) से दिन के उजाले में ही एक खेत से मिट्टी एवं सिल्ट मजदूरों द्वारा निकालने और ट्राली ट्रैक्टर पर लोड करते एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो का संज्ञान लेकर कटाईभरपुरवा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके से एक ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में सिल्ट का खेत से निकालने एवं ट्रैक्टर -ट्रालियों से उसे जरुरतमंदों तक पहुंचाने का काम दुसाधीपट्टी निवासी एक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। इस अवैध खनन का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद जटहां बाजार पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। एसडीएम आशुतोष का कहना है कि जानकारी होने पर तहसीलदार खड्डा को जांच पड़ताल में भेजा गया है।

एचएचओ जटहां ओमप्रकाश तिवारी का कहना है सूचना पर पुलिस ने मौके से एक खाली ट्रैक्टर -ट्राली को पकड़ा है। ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking