Saturday, 21 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

खेल से निखरती है प्रतिभाएं- राजनेति कश्यप, नपाध्यक्ष

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
Oct 23, 2024, 5:37 PM IST • अब तक 188 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • पढाई के साथ खेल कूद आवश्यक – प्रशिक्षु एसडीएम

हाटा/कुशीनगर । सुकरौली उपनगर के नेहरू इंटर मीडिएट कालेज सेमरी खेल के मैदान में बुधवार ब्लाक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुकरौली राजनेति कश्यप व प्रशिक्षु एसडीएम बीडीओ सुकरौली अभिजीत कुमार सिंह ने ब्लाक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का ध्वजरोहण व फीता काटकर शुरूआत की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप ने कहा कि इस तरह के खेलों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं के उभरने का अवसर प्राप्त होता है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी ब्लाक से तहसील, जिला, प्रदेश, देश व विदशों में परचम लहराने का काम करते है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रशिक्षु एसडीएम बीडीओ सुकरौली अभिजीत कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद का आयोजन बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर में स्वच्छ मस्तिष्क का विकास होता है। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद बहुत जरूरी है। इस ब्लाक स्तरीय आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के बच्चों द्वारा 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, कबड्डी, खोखों, लम्बी कूद, उंची कूद, गोला प्रक्षेपण, चक्र क्षेपण, समूह गान, राष्ट्रीय एकांकी, सुलेख, मानचित्र निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुकरौली राजनेति कश्यप ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता बीईओ सुकरौली जया राय ने किया । इस मौके पर विमलेश मिश्र, रंजीत यादव, रेखा श्रीवास्तव , सानू गुप्ता , दिगविजय चौहान , असलम , दीपक यादव , अंकित सिंह , विजय विश्वकर्मा समेत आदि मौजूद रहें।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi